BPCL

विमानन सेवाएँ

गुणवत्ता नियंत्रण

हमारी गुणवत्ता नीति और उद्देश्य उत्कृष्टता प्राप्त करने की हमारी खोज को शामिल करते हैं। ATF को केवल उस स्टाफ द्वारा प्रबंधित किया जा सकता है जो कि QC अधिकारियों द्वारा प्रमाणित हो। इसलिए गुणवत्ता नियंत्रण मैन्युअल के साथ कठिन प्रशिक्षण और पूर्ण परिचय की आवश्यकता होती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशक द्वारा नियुक्त गुणवत्ता नियंत्रण प्रबंधक QC अधिकारियों को ऑपरेशन करने के अनुमोदित करता है। हम नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) द्वारा स्थापित गुणवत्ता नियंत्रण आवश्यकताओं का कड़ाई से पालन करते हैं। हम वर्तमान में 29 एयरपोर्ट पर मौजूद हैं तथा और अधिक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार करने का इरादा रखते हैं।

भारत पेट्रोलियम प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों की शीर्ष संस्था इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) के पंजीकृत आपूर्तिकर्ता प्रोग्राम का सदस्य है। सघन प्रतिस्पर्धा के उभरते परिदृश्य में विश्व स्तरीय मानकों हमारे एविएशन फ्युलिंग स्टेशन को अपडेट करना और अनियामित परिदृश्य में चुनौतियों को पूरा करने के लिए तकनीकी सलाह, प्रशिक्षण, सलाहकार सेवाएं, बाज़ार की समझ और अन्य क्षमताएं प्राप्त करना हमारा प्रयास है।

गुणवत्ता नीति

सेवा और गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ बने रहने के लिए

गुणवत्ता उद्देश्य

  1. सेवा के दीर्घकालिक उच्च स्तर के माध्यम से निरंतर ग्राहक की प्रसन्नता को प्राप्त करना।
  2. नियामक निकाय द्वारा बनाए गए विनिर्देशों और दिशा-निर्देशों के अनुसार जेट गुणवत्तापूर्ण जेट ए-1 फ्युल के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता की हमारी छवि को बनाए रखना।
  3. एयरक्राफ्ट रीफ्युलिंग और अन्य एविएशन ऑपरेशन में सुरक्षा में उच्चतम प्राथमिकताएं प्रदान करना।
  4. नवीनतम मानकों के अनुसार बनाने के लिए स्थिति को अपडेट करना और फैसिलिटी को मोबाइल करना।
  5. गुणवत्ता संस्कृति, प्रशिक्षण और विकास के साझा मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता